क्या फर्क है दोनों में?

 खुली आंखों के सपने,
बंद आंखों के सपने ,
क्या फर्क है दोनों में?

सीपी में बंद मोती,
मुट्ठी में बंद मोती,
क्या फर्क है दोनों में?

डाली पर बैठी मैना,
पिंजरे में बंद मैना,
क्या फर्क है दोनों में?

सुख में बहते आंसू,
दुख से बहते आंसू,
क्या फर्क है दोनों में?

मंदिर में जलता दिया,
  दीपक से लगी आग,
क्या फर्क है दोनों में?

श्रद्धा से सिर का झुकना,
शर्मिंदगी से सिर  का झुकना ,
क्या फर्क है दोनों में?

फर्क है एहसास का, भावना और विश्वास का,
पाने और खोने का , सृजन  और  संघार का.

Comments

Popular posts from this blog

आदतों का जीवन में महत्व

व्यक्ति के विकास में माहौल की भूमिका

चार्वाक दर्शन- भौतिकतावादी विचारधारा